बालाघाट: बूढ़ी मैदान में मिली लापता वृद्धा का शव, तीन दिन से थीं घर से गायब
कोतवाली थाना क्षेत्र के आवासटोला स्थित बूढ़ी मैदान क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक अज्ञात वृद्ध महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराई, जिसमें मृतिका की पहचान छोटी बाई पति गंगाराम उपवंशी (71) निवासी आवलाझरी के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार मृतिका के नाती जितेंद्र उपवंशी ने बताया कि उनकी दादी 28 मई की रात से घर से लापता थीं।