सांगानेर: जयपुर की त्रिवेणी नगर पुलिया के नीचे एक युवक की गला रेतकर हत्या, पुलिस ने शव को एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया
जयपुर के शिप्रा पथ थाना इलाके में स्थित त्रिवेणी नगर पुलिया के पास एक युवक का शव मिलने से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार बीती रात आपसी कहासुनी को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। त्रिवेणी पुलिया के नीचे खून से लथपथ युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।