सीतापुर: हरगांव इलाके में संदिग्ध अवस्था में फांसी के फंदे पर लटका मिला बुजुर्ग का शव, दामाद पर हत्या का आरोप
जनपद के हरगांव थाना क्षेत्र के भानपुर गांव में संदिग्ध अवस्था में पेड़ पर फांसी के फंदे पर बुजुर्ग का शव लटका मिलने से परिवार में मातम का माहौल है। परिवार के द्वारा मामले में दामाद पर विवाद के चलते ससुर की हत्या कर देने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मृतक बुजुर्ग के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है, तहकीकात भी जारी है।