बाराहाट: चचरा में आयोजित महारुद्र यज्ञ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, सांस्कृतिक कार्यक्रम रहा आकर्षण
Barahat, Banka | Apr 15, 2026 बाराहाट प्रखंड अंतर्गत लौढ़िया खुर्द पंचायत के चचरा गांव में आयोजित एकादश दिवसीय महारुद्र यज्ञ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। आसपास के गांवों से लोग यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने और पूजा-अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं। यज्ञ समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था की गई है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग भाग ले रहे हैं।