गिरिडीह के सिहोडीह स्थित कुशवाहा छात्रावास में कुशवाहा संघ का 43वां स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष इन्द्रनारायण प्रसाद ने की। मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्षा मुनिया देवी एवं जिप सदस्या कुमारी प्रभा वर्मा उपस्थित रहीं। वक्ताओं ने समाज में शिक्षा, संगठन की मजबूती, युवा भागीदारी और सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन पर जोर दिया। इस दौरान गाण्डेय प्रखंड की ताराटांड़ ग्रामीण समिति ने छात्रावास के लिए 10 हजार रुपये का सहयोग प्रदान किया। समारोह में समाज के सैकड़ों लोग शामिल हुए।
Giridih, Giridih | Jun 24, 2026