होशंगाबाद नगर: खर्रा घाट के आर्ष गुरुकुल में वैशाख पूर्णिमा पर महायज्ञ, राज्यसभा सांसद हुईं शामिल
शुक्रवार को नर्मदापुरम के खर्रा घाट स्थित आर्ष गुरुकुल में वैशाख शुक्ल पक्ष पूर्णिमा के अवसर पर महायज्ञ का आयोजन दोपहर करीब ढाई बजे तक आयोजित किया गया। गुरुकुल के शिष्यों एवं आचार्यों ने मंत्रोच्चार के साथ महायज्ञ कराया। जिसमें राज्यसभा सांसद माया नारोलिया शामिल हुई इस दौरान उनका पूरा परिवार ने वैदिक मंत्रोत्चार के साथ महायज्ञ में आहुतियां छोड़ी।