फिरोज़ाबाद: कांग्रेस का हल्ला बोल! बिजली-पानी की बदहाली पर गांधी पार्क में जोरदार धरना, सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा चेतावनी भरा ज्ञापन
भीषण गर्मी में बिजली-पानी की चरमराई व्यवस्था को लेकर महानगर कांग्रेस कमेटी का गुस्सा फूट पड़ा। मंगलवार सुबह 11 बजे क़रीबन कांग्रेसजनों ने गांधी पार्क पर जोरदार धरना प्रदर्शन कर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा और समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि 42-44 डिग्री की प्रचंड गर्मी में बिजली विभाग जानबूझकर जनता को परेशान कर रहा है।