फतुहा: फतुहा बांका घाट स्टेशन के बीच मालगाड़ी का इंजन फेल होने से रेल परिचालन बाधित
Fatwah, Patna | May 20, 2026 फतुहा बांका घाट स्टेशन के बीच जेठुली के समीप एक मालगाड़ी का इंजन एकाएक फेल हो गया है। यह घटना प लाइन पर होने से रेलवे प्रशासन के बीच हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही फतुहा स्टेशन प्रबंधक रंजीत कुमार मौके पर पहुंचकर दानापुर रेल मंडल से दूसरी रेल इंजन मंगवाकर मालगाड़ी को गंतव्य स्थान के लिए रवाना किया गया है। अप लाइन पर करीब 1 घंटे तक रेल परिचालन बाधित रहा है।