दमोह कोतवाली थाना क्षेत्र के बजरिया वार्ड क्रमांक 5 स्थित चैनपुरा के कंकाली माई चौराहे पर दो पक्षों में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बीच सड़क हुए विवाद में लाठी-डंडे चले, जिससे आवागमन बाधित रहा। वीडियो में महिलाओं और युवती सहित लोगों को आपस में मारपीट करते देखा जा सकता है। घटना के दौरान राहगीर तमाशबीन बने रहे। बुधवार शाम से वीडियो वायरल