बांका: माल पहाड़िया समुदाय को मिली सरकारी पहचान,
जाति प्रमाण पत्र मिलने से योजनाओं का मिलेगा लाभ
Banka, Banka | Jun 23, 2026 जिला अंतर्गत माल पहाड़िया समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण पहल के तहत अब उन्हें सरकारी पहचान मिलने लगी है। बांका सदर प्रखंड के छत्रपाल एवं लोधम पंचायत के माल पहाड़िया परिवारों को मंगलवार की दोपहर 12 बजे जाति प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।जानकारी के अनुसार, छत्रपाल पंचायत के ख़रबाटीकर, पंचायत के माल पहाड़िया परिवारों को यह प्रमाण पत्र दिया गया।