पटना ग्रामीण: गोरखनाथ लेन में कार में लगी आग, कुछ लोगों को धक्का मारकर भागे कार सवार
बोरिंग कैनल रोड के गोरखनाथ लेन में रविवार की देर शाम 7:00 बजे एक कार में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद कार में सवार सभी लोग मौके से फरार हो गए। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि कार चालक ने एक बाइक में धक्का मार दिया जिसके बाद कार सवार और बाइक सवार के बीच कहा सुनी हो गई। मौके से कार सवार कार लेकर भागने की कोशिश करने लगा।