सिकंदरा: भूलो गांव में थानाध्यक्ष बनकर साइबर ठग ने मांगे रुपये, युवक की सतर्कता से बची ठगी, थाना पहुंचकर खुला फर्जीवाड़ा
सिकंदरा के लछुआड़ थाना क्षेत्र स्थित भुल्लो गांव निवासी राजेंद्र यादव सोमवार 4 बजे के करीब साइबर ठगी का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। ठग ने खुद को लछुआड़ थानाध्यक्ष बताकर फोन किया और केस खत्म कराने के नाम पर ऑनलाइन रुपये की मांग की। लेकिन युवक ने समझदारी दिखाते हुए पैसे भेजने के बजाय सीधे थाना पहुंचकर जानकारी दी। थानाध्यक्ष रूपेश कुमार ने लोगों से अपील की ।