महोबा: महोबा के गुढ़ा गाँव में कच्चा मकान ढहने से 12 वर्षीय मासूम की मौत, पीएम आवास न मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश
Mahoba, Mahoba | Oct 21, 2026 महोबा के गुढ़ा गांव में बीते दिन दर्दनाक हादसा हो गया। बारिश से कमजोर हुआ कच्चा मकान भरभराकर गिर गया, जिसमें सो रही 12 वर्षीय बबली पुत्री गंगाराम की मलबे में दबकर मौत हो गई, जबकि माता-पिता समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आज शव का पोस्टमार्टम कराया है। ग्रामीणों का आरोप है कि पीएम आवास योजना का लाभ न मिलने से यह हादसा हुआ है।