बिंदकी: पहाड़ीपुर-आलमपुर मार्ग पर अनियंत्रित बाइक खेत में जा घुसी, बाइक सवार युवक घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती
फतेहपुर जनपद के बकेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पहाड़ीपुर-आलमपुर मार्ग में बुधवार की देर शाम 7:30 बजे बाइक सवार दीपांशु पुत्र गंगाराम निवासी ग्राम कपरिया ऊसर थाना बकेवर जनपद फतेहपुर अनियंत्रित होकर बाइक समेत खेत में घुस गया जिसके चलते हुए गंभीर घायल हो गया। मौके पर भारी भीड़ लग गई। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पुलिस पहुंची।