मिर्ज़ापुर: कोलाही गांव में दो पक्षों के विवाद में मनबढ़ों ने सरकारी रास्ता ट्रैक्टर से जोत डाला, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
जिगना थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोलाही में सरकारी मद से बनी सड़क को आपसी विवाद में गांव के दबंगों ने बल पूर्वक सड़क को लगभग 10 से 15 मीटर तक ट्रैक्टर से जोत कर ट्राली खड़ी कर दिया। जिससे गांव की लगभग 500 आवादी के मुख्यमार्ग का रास्ता अवरुद्ध हो गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।