श्रीनगर: खुट्टी हसैली पंचायत में जन सहयोग शिविर का आयोजन
प्रखंड क्षेत्र के खुट्टी हसैली पंचायत में मंगलवार को 11 बजे जन सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित समस्याओं के समाधान एवं लाभुकों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आवेदन प्राप्त किए गए। शिविर में एसडीएम श्वेतम दिक्षित, एसडीपीओ डॉ. गौरव कुमार, बीडीओ गनोर पासवान, सीओ निकिता अग्रवाल आदि मौजूद थे।