प्रतापगढ़: पारिवारिक विवाद के बाद विवाहिता ने फंदे से लटककर आत्महत्या का किया प्रयास, बेटियों और पड़ोसियों की सतर्कता से बची जान
जिले के सुहागपुरा थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के बाद एक विवाहिता द्वारा फंदे से लटककर आत्महत्या का प्रयास करने का मामला सामने आया। घर में मौजूद बेटियों और पड़ोसियों की सतर्कता से महिला की जान बच गई। गंभीर हालत में उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार सुहागपुरा थाना क्षेत्र के गामदा पंडावा गांव निवासी मनोह