गाज़ीपुर: 7 साल पुराने चोरी के केस में फरार वारंटी को दबोचा गया, जीआरपी गाजीपुर सिटी की बड़ी कार्रवाई
गाजीपुर में रेलवे पुलिस को एक अहम सफलता मिली है। साल 2022 के चोरी के मामले में फरार चल रहे वारंटी अभियुक्त को जीआरपी थाना गाजीपुर सिटी ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सोनू बिन्द के रूप में हुई है, जिसके खिलाफ न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी था। पुलिस के मुताबिक, रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।