बीना: सागर रेलवे फाटक अंडर ब्रिज के पास अज्ञात व्यक्ति का शव मिला, पुलिस ने मर्ग कायम किया
Bina, Sagar | May 28, 2026 बुधवार की शाम को जीआरपी को सूचना मिली थी कि सागर रेलवे फाटक अंडर ब्रिज के पास अज्ञात व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा हुआ है सूचना मिलते ही मौके पर जीआरपी जवान पहुंचे। और शव वाहन की मदद से रात में पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया। और मृतक की फोटो पहचान के लिए आसपास थाना क्षेत्र भेजी है।फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की है।