फारबिसगंज: फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र के किरकिचिया पंचायत में पोखर में डूबने से एक युवक की हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस
फारबिसगंज प्रखंड के किरकिचिया पंचायत में पोखर में नहाने के क्रम में डूबने से एक युवक की मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों द्वारा फारबिसगंज अनुमंडल अस्पताल लाया गया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही मुखिया प्रतिनिधि कपिल अंसारी मौके पर पहुंच हर संभव सहायता का आश्वासन दिया.