चीनोर: खेत में गाय जाने पर दबंगों का कहर, घर में घुसकर परिवार के तीन सदस्यों को पीटा
खडीचा गांव में खेत में गाय घुसने की बात को लेकर गांव के ही तीन युवकों ने घर में घुसकर एक परिवार के तीन सदस्यों पर लाठी डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। घटना के बाद परिजन घायलों को लेकर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। घायलों की नाजुक स्थिति को देखते हुए ग्वालियर रेफर कर दिया गया है।