घोड़ाडोंगरी: लंबे समय से फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, पुलिस का अभियान जारी
बुधवार को दोपहर 2 बजे थाना सारणी पुलिस ने फरार अपराधियों एवं स्थाई वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पिछले 06 वर्षों से फरार चल रहे 02 स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है।