गिर्वा: उदयपुर में भाजपा महिला मोर्चा की ओर से नारी शक्ति वंदन पदयात्रा रैली निकालकर पीएम मोदी का जताया आभार।
Girwa, Udaipur | Mar 5, 2024 प्रधानमत्री नरेन्द्र मोदी के समर्थन में आयोजित रन फॉर मोदी के बाद मंगलवार को भाजपा महिला मोर्चा की ओर से नारी शक्ति वंदन पदयात्रा रैली आयोजित की गई। उदयपुर शहर भाजपा महिला मोर्चा की ओर से आयोजित रैली में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। भाजपा महिला मोर्चा की शहर जिलाध्यक्ष कविता जोशी ने बताया कि यह रैली शहर के टॉउन हाल से शुरू हुई।