गिर्वा: सविना थाने में गलती से बैंक में जमा हुआ पैसा नहीं लौटाने पर केस दर्ज, ट्रस्ट ने जमा हुए ₹50 लाख वापस करने से किया इंकार
Girwa, Udaipur | Mar 2, 2024 उदयपुर शहर के सवीना थाने में गलती से जमा हुआ पैसा नहीं लौटाने पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एक कंपनी के अधिकारी ने एक ट्रस्ट के अध्यक्ष और पदाधिकारी के खिलाफ गलती से ₹50 हजार की जगह ₹50 लाख जमा होने के बाद फिर से नहीं लौटने का मुकदमा दर्ज करवाया है। ट्रस्ट के अध्यक्ष सहित पदाधिकारी ने ₹50 लाख अपने निजी खाते में ट्रांसफर कर दिए थे।