गिर्वा: उदयपुर मेंं भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति की हुई बैठक, लोकसभा प्रत्याशी मन्नालाल रावत का बैठक में हुआ स्वागत।
Girwa, Udaipur | Mar 4, 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर सोमवार को भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक हुई। बैठक में उदयपुर लोकसभा क्षेत्र के सभी मंत्री, विधायक, पार्टी के पदाधिकारी सहित प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद थे। बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर जिम्मेदारिया सौंपी गई। बैठक में विधायकों सहित विधायक प्रत्याशियो को अपने—अपने क्षेत्र में पीएम मोदी की योजनाओं को पहुंचाने की बात कही।