प्रतापपुर: चतरा के सुमन सौरभ ने बंगाल चुनाव में दिखाया दम, सबसे कम उम्र के विधानसभा प्रभारी बने
चतरा के युवा नेता और भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुमन सौरभ ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में अपनी रणनीति और चुनावी प्रबंधन से अलग पहचान बनाई है। संगठन ने उन्हें बांकुरा जिले के ओंदा विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया था। वे भाजपा की ओर से सबसे कम उम्र के विधानसभा प्रभारियों में शामिल रहे। ओंदा सीट से भाजपा प्रत्याशी अमरनाथ शाखा ने करीब 30 हजार वोटों के