जासलपुर सहित शहर में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर प्रशासन की कार्रवाई, 4 वाहन ज़ब्त
बुधवार को अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए 1 पोकलेन मशीन और 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित कुल 4 वाहन जप्त किए हैं। कार्रवाई कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देश पर की गई। जासलपुर स्थित तवा नदी क्षेत्र में अवैध उत्खनन करते हुए वाहन पकड़े गए, जबकि एमपीएम गेट नंबर-04 से अवैध रेत परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त की गई।