मुरैना नगर: सदर बाजार में भीड़ का फायदा उठाकर दाल का कट्टा चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना, व्यापारी दहशत में
मुरैना के सिटी कोतवाली क्षेत्र के सदर बाजार में भीड़ का फायदा उठाकर एक अधेड़ व्यक्ति दाल का कट्टा चोरी कर फरार हो गया।घटना बिहारी जी के पड़ाव स्थित ए के ट्रेडर्स दुकान की है,जहां ग्राहकों की भीड़ के बीच आरोपी मौका देखकर कट्टा उठाकर निकल गया। पूरी वारदात CCTV में कैद हुई और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। घटना से व्यापारियों में नाराजगी है,पुलिस जांच में जुटी