शिवपुरी: सिरसौद में धूमधाम से मना श्री कृष्ण जन्मोत्सव भजनों पर झूमीं महिलाएं,7 जुलाई को होगा विशाल भंडारा
शिवपुरी जिले सिरसौद स्थित सापाई बाबा स्थल पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा में शुक्रवार की शाम 6 बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। कथा में भगवान श्रीकृष्ण की जन्म झांकी सजाई गई, जिस पर महिलाओं ने ‘नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ भजन पर जमकर नृत्य किया। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं को प्रतिदिन भोजन प्रसादी भी वितरित की जा रही है। कथा।