झांसी: झांसी में 9 घंटे बिजली न आने पर अधिकारियों ने फोन नहीं उठाया, गुस्साए लोगों ने कानपुर चुंगी पर लगाया जाम
Jhansi, Jhansi | May 13, 2026 झांसी में मंगलवार देर रात 11:30 बजे बिजली संकट को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। गल्लामंडी फीडर से जुड़े इलाकों में घंटों से बिजली गुल होने पर सैकड़ों लोग आधी रात को झांसी-कानपुर राज्यमार्ग पर उतर आए और कानपुर चुंगी पर सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी सड़क से हटने को तैयार नहीं हुए