धामपुर: स्योहारा के ठाकुरद्वारा मार्ग पर गांव उमरपुर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, शादी 23 दिन पहले हुई थी
बुधवार की अपराह्न करीब 3:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक स्योहारा के ठाकुरद्वारा मार्ग पर गांव उमरपुर के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। राहगीरो ने बाइक सवार को अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई।मृतक की पहचान विनीत पुत्र महिपाल के रूप में हुई।मृतक की 23 दिन पूर्व ही शादी हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।