मखदुमपुर: मखदुमपुर के युवाओं ने बीपीएससी में मचाया धमाल, डीएसपी व बीडीओ बने कई प्रतिभाशाली युवा
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) परीक्षा में मखदुमपुर प्रखंड के युवाओं ने शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। बोकनारी कला के विष्णु कांत ने 971वीं रैंक के साथ बीडीओ पद प्राप्त किया। मकरपुर के अंकित कुमार और टेहटा बाजार के अमन कुमार का चयन डीएसपी पद पर हुआ है। वहीं खलकोचक निवासी वेदनिधि शर्मा वेलफेयर ऑफिसर बने हैं।