देवास। शहर के एबी रोड स्थित श्रीमंत तुकोजीराव पवार स्पोर्ट्स पार्क से एक बेहद गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है। आरोप है कि पार्क में खेल रहे कुछ मासूम बच्चों की बॉल नाली में चली गई थी, जिसे निकालने के लिए बच्चे पार्क परिसर के अंदर पहुंचे। इसी दौरान पार्क के गार्ड ने कथित तौर पर बच्चों को पकड़कर एक कमरे में बंद कर दिया।
बताया जा रहा है कि कमरे में बंद किए गए बच्चों की संख्या करीब 15 थी। बच्चों के रोने, चिल्लाने और माफी मांगने की आवाजें बाहर तक सुनाई देने लगीं। सूचना मिलने पर स्थानीय लोग और मीडिया कर्मी मौके पर पहुंचे, जिसके बाद पूरा मामला उजागर हुआ। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बच्चे डरे-सहमे नजर आ रहे हैं और बाहर निकलने की गुहार लगाते दिखाई दे रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बच्चों की गलती केवल इतनी थी कि उनकी गेंद नाली में चली गई थी और वे उसे निकालने का प्रयास कर रहे थे। ऐसे में उन्हें कमरे में बंद करना न केवल अमानवीय है बल्कि बच्चों के अधिकारों का भी उल्लंघन है।
मामले को लेकर नगर निगम के सहायक आयुक्त जगदीश शर्मा ने घटना को निंदनीय बताते हुए कहा कि यदि बच्चों से कोई गलती हुई भी थी तो उन्हें समझाया जा सकता था या उनके अभिभावकों को बुलाकर बात की जा सकती थी। लेकिन बच्चों को कमरे में बंद करना किसी भी स्थिति में उचित नहीं है।
उन्होंने बताया कि संबंधित गार्ड के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है तथा सुरक्षा एजेंसी को पत्र जारी कर उसे हटाने के निर्देश दिए जा रहे हैं। निगम प्रशासन ने पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
अब सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा हो रहा है कि आखिर पार्क कर्मचारियों को मासूम बच्चों को इस तरह कैद कर सजा देने का अधिकार किसने दिया?
News by hello! DEWAS sources. Kindly DM for any issues .
.
In news ad
.
Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas
#dewas #hellodewas #dewasnews #dewasbreaking