नवाबगंज: देवा में किसान पथ पर वृक्षारोपण का कार्य जारी, गर्मी और प्रदूषण से निपटने के लिए वन विभाग की बड़ी पहल, 1000 पौधे लगाए गए
देवा रेंज में वन विभाग ने बढ़ती गर्मी और प्रदूषण से निपटने के लिए किसान पथ पर वृक्षारोपण किया है। प्रभागीय वनाधिकारी आकाशदीप बधावन के मार्गदर्शन में देवा रेंज द्वारा हाल ही में लगभग 1000 आयरन गार्ड वृक्षारोपण किए गए हैं। इनमें छायादार और शोभाकार प्रजाति के कचनार, महोगनी, चकरेसिया तथा छितवन के पौधे किसान पथ की पटरियों पर रोपे गए हैं।