बिजनौर: बिजनौर में गंगा नदी के तेज बहाव के चलते बंद किए गए दिल्ली-पौड़ी नेशनल मार्ग को पूरी तरह खोला गया
Bijnor, Bijnor | Jul 12, 2026 बिजनौर में आज रविवार को सुबह करीब 10:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार लगातार हो रही बारिश और गंगा नदी में अत्यधिक पानी आने के कारण गंगा बैराज का रस्ता सुरक्षा के लिहाज़ से बंद कर दिया गया था। जिसको बिजनौर पुलिस प्रशासन ने पूरी तरह से खोल दिया है। दिल्ली मेरठ मुजफ्फरनगर जाने वाले लोग आप इसी रास्ते से जा सकेंगे