शाजापुर: मांदलाखेड़ी निवासी एक व्यक्ति ने ज़मीन पर क़ब्ज़ा करने का लगाया आरोप, कलेक्टर से की शिकायत
मांदलाखेड़ी निवासी व्यक्ति की जमीन पर एक व्यक्ति ने किया कब्जा, शाजापुर कलेक्टर से की गई शिकायत। शुक्रवार को शाम 5:00 बजे मांदलाखेड़ी निवासी देवीलाल ने शाजापुर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर से शिकायत करते हुए बताया कि मेरी पट्टे की भूमि पर एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर रखा है, जिसको हटाए जाने की मांग की गई।