उत्क्रमित मध्य विद्यालय विष्णुपुर के छात्र-छात्राओं को मंगलवार को शैक्षणिक भ्रमण के तहत कोसी बैराज भेजा गया। वार्ड पार्षद ठाकुर रविन्द्र नाथ सिंह ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। इस भ्रमण का उद्देश्य बच्चों को कोसी परियोजना और भौगोलिक जानकारी से रूबरू कराना है