सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोहद बीएमओ डॉ वासुदेव सिकारिया ने रविवार को लगभग 3 बजे जानकारी देते हुए बताया।कि तंबाकू नियंत्रण एवं निषेध को लेकर विशेष पहल की जा रही है। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम NTCP के तहत जागरुकता बढ़ाने एवं सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान रोकने तथा युवाओं को तंबाकू सेवन से दूर करने के उद्देश्य विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है।