खैरथल: खैरथल में जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन, अधिकारियों को दिए गए निर्देश
खैरथल जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश की अध्यक्षता में सोमवार दोपहर 2:00 बजे साप्ताहिक समीक्षा एवं जिला पर्यावरण समिति की बैठक का आयोजन किया गया।जिसमें विभिन्न विभागों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। जिला कलेक्टर ने संपर्क पोर्टल पर लंबित परिवादो के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। लंबित मामलों को तुरंत निस्तारित करने के आदेश जारी किए गए।