फतुहा: छपाक वाटर पार्क के पास सड़क हादसे में एक ट्रक चालक की मौत
Fatwah, Patna | May 4, 2026 छपाक वॉटर पार्क के पास सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई है।सूचना मिलती फतुहा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया है। मृतक की पहचान महाराष्ट्र के कोल्हापुर निवासी 35 वर्षीय संदीप कुमार के रूप में हुई है। संदीप कुमार अपने ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर सड़क पार कर रहा था। अज्ञात वाहन के चपेट में आने से घटना घटी है।