बूंदी: जिला पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद मीणा ने मतदान दिवस पर मतदाताओं से मतदान करने अपील की
Bundi, Bundi | Apr 24, 2024 जिला पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद मीणा ने जिले के मतदाताओं से अपील की है।लोकसभा चुनाव, 2024 के तहत 26 अप्रेल 2024 को मतदाता भयमुक्त होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। सोशल मीडिया पर अवांछित सामग्री नहीं डाले, जिससे किसी की भावना को ठेस पहुचे। पुलिस ने मतदान दिवस पर जिलेभर में सुरक्षा के समुचित प्रबंध किए है। मतदाता अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर मतदान करें।