बैतूल में 21 से 26 दिसंबर तक आयोजित होने वाले आदि बाजार की तैयारियां जोर पकड़ रही हैं। केंद्र सरकार के ट्राइफेड द्वारा लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में आयोजित किए जा रहे इस आदिवासी कला–संगम में जनजातीय संस्कृति, कला, शिल्प और स्वाद का अनोखा मेल देखने को मिलेगा। कार्यक्रम को भव्य एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासन लगातार मैदानों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को