कालपी: कानाखेड़ा ग्राम पंचायत में मजदूर के घर में आग लगी, लाखों का सामान खाक, बेटी की शादी की तैयारी का सामान भी जल गया
Kalpi, Jalaun | Apr 17, 2026 कदौरा थाना क्षेत्र के कानाखेड़ा ग्राम पंचायत में शुक्रवार सुबह 11 बजे एक सूने घर में अचानक आग लग गई। घटना के समय मजदूर बलराम का परिवार मजदूरी करने बाहर गया हुआ था, आग में घर का पूरा सामान जलकर खाक हो गया, जिससे करीब दो लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है, सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन पानी की कमी के कारण सफलता नहीं मिली।