मंदसौर: गांधी चौराहे पर मनाया गया हिंदू नववर्ष मनाया गया, श्रद्धालुओं ने किए भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन
विक्रम संवत 2082 की शुरुआत हर्षोल्लास के साथ हुई।लोगों ने बाबा पशुपतिनाथ के दर्शन कर नए साल का आगाज किया मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।गांधी चौराहे पर कांग्रेस विधायक और कार्यकर्ताओं ने राहगीरों को गुलाल लगाया।उन्होंने नीम-मिश्री का प्रसाद भी बांटा।भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी चौराहों पर लोगों को तिलक लगाकर नीम-मिश्री खिलाई।