बरगवां विधानसभा क्षेत्र के बरगवां मंडल में आज SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) अभियान को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आज आयोजित हुई। बैठक का नेतृत्व भाजपा जिला अध्यक्ष सुंदर लाल शाह तथा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप शाह ने किया। इस दौरान संगठन विस्तार, बूथ मजबूती और पुनरीक्षण कार्य को गति प्रदान करने पर विस्तृत चर्चा की गई।