थावे: थावे मंदिर परिसर के दो मैरेज हॉल में पुलिस की छापेमारी, छह प्रेमी जोड़े गिरफ्तार, सील
थावे थाना क्षेत्र के थावे दुर्गा मंदिर परिसर के समीप स्थित दो होटलों में पुलिस ने छापेमारी करते हुए छह प्रेमी युगल को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए सभी प्रेमी युगल को पुलिस थाना लेकर पहुंच गई। वहीं सीओ की मौजूदगी में दोनों होटलों को सील कर दिया गया।