सांगानेर: जयपुर की जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने लैपटॉप चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया
जयपुर की जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने लैपटॉप चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद आरोपी अभिषेक शर्मा पुत्र ओम प्रकाश शर्मा को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से पुलिस पूछताछ करने में जुटी हुई है।