मरवाही: मरवाही थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मरवाही थाना क्षेत्र में एक नाबालिग से दुष्कर्म और उसे गर्भवती करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। गुरुवार शाम 6 बजे पुलिस ने बताया कि पीड़िता को आरोपी युवक ने बहला-फुसलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी ने नाबालिग को यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। धमकी के कारण पीड़िता लंबे समय तक चुप रही।