पिपरिया: पवई गांव में रिटायर्ड आर्मी जवान ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
पिपरिया प्रखंड एवं सूरजगढ़ा थाना अंतर्गत आने वाले सैदपुरा पंचायत के पवई गांव में 41 वर्षीय रिटायर्ड आर्मी जवान अपने घर के कमरे में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली. घटना मंगलवार पूर्वाह्न 7 बजे की बताई गई है. मृतक की पहचान पवई गांव के रहने वाले सुनील कुमार के पुत्र अमित गौतम के रूप में हुई. मृतक अपने घर में अकेला था. परिवार को लोग लखीसराय में रहते हैं.