मरवाही: मनरेगा कार्य में अनियमितता, जीपीएम के ग्राम सेमरा में मजदूरों की जगह मशीनों से कराया जा रहा काम
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ग्राम सेमरा में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के तहत चल रहे कार्यों में गंभीर अनियमितता का मामला सामने आया है। यहां तालाब निर्माण कार्य में मजदूरों के बजाय खुलेआम भारी मशीनों जैसे जेसीबी और ट्रैक्टर का उपयोग किया जा रहा है। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।